राजधानी दिल्ली में चल रहा था कैफे की आड़ में हुक्का बार, छह गिरफ्तार

By: Ankur Mon, 22 Mar 2021 7:37:46

राजधानी दिल्ली में चल रहा था कैफे की आड़ में हुक्का बार, छह गिरफ्तार

देश में अभी भी कई हुक्का बार हैं जो अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। ऐसे ही एक हुक्का बार पर राजधानी दिल्ली में पुलिस ने कारवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार स्थित इस कैफे में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। शुक्रवार देर रात कड़कड़डूमा कम्यूनिटी सेंटर स्थित हाइपर कैफे में छापा मारा, जहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर और दो वेटरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कैफे के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सभी के खिलाफ डीपी एक्ट में भी कलंदरा बनाया गया है। पुलिस ने कैफे की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है।

जांच में पता चला कि यहां नाबालिगों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस को देखते ही कई लोग फरार हो गए। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से तीन हुक्के, पाइप और तंबाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आनंद विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि निपुन टावर, कड़कड़डूमा, कम्यूनिटी सेंटर में दूसरी मंजिल स्थित हाईपर कैफे में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस ने कैफे से मैनेजर नीरज, वेटर मिलाप और गोविंद दास के अलावा तीन ग्राहक अंगद, अब्दुल कय्यूम और विशाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े :

# कानपुर : दोस्तों ने ही दिया दगा, पहले पिलाई शराब फिर खेला लूडो और ले ली जान

# एपल कंपनी पर लगे भ्रामक विज्ञापन के आरोप, देना होगा 14.48 करोड़ जुर्माना

# ट्रक और ट्रेलर के बीच आकर चकनाचूर हुई कार, घायल हुए राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर

# होली पर रंगों से रहें सावधान, गुलाल में मिलाई जा रही मार्बल डस्ट; लाल रंग से स्किन कैंसर और लकवा का खतरा

# UP News: शादी का झांसा देकर सगी बहनों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, एक बहन हुई गर्भवती तो युवक ने शादी से किया इंकार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com